November 10, 2026

मनिहारी में दिवा गश्ती के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुअर में दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिंटू आलम (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता स्व. सुलेमान, निवासी इंग्लिश डकरा, थाना अमदाबाद, जिला कटिहार के रूप में हुई है। वह चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सेंट्रल बैंक के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने विधिवत पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मनिहारी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Previous post पत्नी और दो बच्ची की हत्या में पति को फांसी और सास को उम्र कैद की हुई सजा
Next post नवाबगंज पंचायत की वार्ड सदस्य नूरजहाँ का निधन, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial