November 10, 2026

पत्नी और दो बच्ची की हत्या में पति को फांसी और सास को उम्र कैद की हुई सजा

Read Time:2 Minute, 31 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार )

व्यवहार न्यायालय में लंबित वाद एस टी 132/22 में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो नाबालिक बच्ची को घर में बंद कर जिंदा जलाकर निर्मम हत्या कर देने के मामले में दोषी पाते हुए प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभा निवासी मो ताहिर को फांसी और उसकी मां आदीशन खातून को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। इस संबंध में लोक अभियोजक पदाधिकारी शंभू प्रसाद ने बताया कि न्यायालय द्वारा सजा सुनाने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वही इस वाद में दो अन्य अभियुक्त भैसुर जुमराती व अजमेर को दोष सिद्ध नहीं होने पर न्यायालय द्वारा रिहा कर दिया है। इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल ग्यारह गवाह तथा बचाव पक्ष की ओर से चार गवाही हुई थी। उपरोक्त सजा के अलावा शव छुपाने में ताहिर को सात वर्ष तथा उसकी मां को 3 वर्ष की सजा के साथ 50-50 हजार की आर्थिक दंड देने का भी न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया है।घटना को लेकर प्राणपुर थाने में मृतिका रानी खातून के भाई मो अब्दुल मतीन ने शिकायत दर्ज करते हुए कहा था कि उसकी बहन रीना खातून की शादी दस वर्ष पूर्व मोहम्मद ताहिर से हुई थी। बार-बार ताहिर एवं उसके परिवार के लोग दहेज की मांग करते थे। इस बात को लेकर कई बार पंचायती हुई और पंचायती में वे लोग भरोसा दिलाते थे की रानी खातून को बढ़िया से रखेंगे पर उसके जाते ही फिर परेशान करने लगते थे। वही न्यायालय के आदेश के बाद वादी ने संतुष्टता के साथ राहत की सास लेते हुए इसे इंसाफ की जीत बताया।

Previous post महिला संवाद हेतु महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन
Next post मनिहारी में दिवा गश्ती के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial