November 10, 2026

प्राथमिक विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र किया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया। विद्यालय में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी ने किया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी ने विद्यालय के वर्ग एक के 6, वर्ग 2 के 22, वर्ग 3 के 27, वर्ग के 20,वर्ग 5 के 22 छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया। विद्यालय के टोटल 97 छात्र- छात्राओं को प्रगति पत्र दिया गया। प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी ने कहा कि वर्ग पांच में उत्तीर्ण हुए 26 छात्र छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र दे दिया गया है। प्रधानाध्यापिका अर्चना देवी ने कहा कि वर्ग एक में नामांकन हेतु नामांकन पखवाड़ा चलाया गया है। अब तक छह छात्र-छात्राओं का नामांकन कर लिया गया है। नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पप्पू रजक, ब्रह्मानंद, शिक्षा सेवक अरजाउल हक उपस्थित थे।

Previous post बारसोई में राहत संस्था ने जिला प्रशासन पुलिस के सहयोग से होने वाले बाल विवाह को रोका
Next post वक्फ बोर्ड मामले को लेकर इमारत-ए-शरिया के कार्यक्रम में शामिल होगा कांग्रेस, वैठक आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial