November 10, 2026

बारसोई में राहत संस्था ने जिला प्रशासन पुलिस के सहयोग से होने वाले बाल विवाह को रोका

Read Time:2 Minute, 7 Second

( डेस्क)

बारसोई प्रखंड के मौलानापुर वार्ड नंबर 9 में बाल विवाह की सूचना जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रेन दिल्ली के द्वारा दी गई थी।जिसपर राहत संस्था, जिला प्रशासन,पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह रोका गया। बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत पिता मो इकरामुल अलम ने बताया कि मुझे नहीं पता था, कि 18 साल के बाद ही शादी करनी है। अगर मुझे पता होता तो मैं पुत्री की शादी नहीं करता। पुत्री की शादी अब 18 साल के बाद ही करवाऊंगी।परिवार को परामर्श कर शपथ पत्र भरवारा गया। समाज की बुद्धिजीवी लोगों ने भी कानून का समर्थन करते हुए शादी नहीं होने के लिए अपनी शपथ पत्र में गवाही दिया।लड़का पक्ष को भी दूरभाष पर सूचना दिया गया की आप जो विवाह करने आ रहे हैं। वह लड़की का उम्र 18 वर्ष से कम है। अगर आप शादी करते हैं,तो बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत आप सभी पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लड़का पक्ष ने भी इस बात को स्वीकार किया कि हम शादी नहीं करेंगे। और आधे रास्ते से बारात वापस लौट गया।इस बाल विवाह को रोकने में बारसोई थाना सब इंस्पेक्टर जेबा नियाजी, संजीव कुमार गुप्ता,प्रभारी अंचल अधिकारी, सुमित कुमार पंचायत सचिव, भोला यादव लिपिक,नगर पंचायत बारसोई, एवं राहत संस्था के विपीन विहारी,दानिश मिराज ने इस बाल विवाह को रोकने में अहम भूमिका निभाया।

Previous post प्रतिबंधित दवाई के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।
Next post प्राथमिक विद्यालय बभनगांव के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial