तेजनारायणपुर स्टेशन पर सफाई और सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
स्थानीय तेजनारायणपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सफाई और यात्री सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणो ने हिस्सा लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि स्टेशन पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाएगी और वहां गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। स्टेशन के मुख्य द्वार और प्रतीक्षालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।कुलियों के बैठने के लिए अलग स्थान चिन्हित किया जाएगा। स्टेशन परिसर में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 07539 और 07540 की समयबद्धता और संचालन व्यवस्था को सुधारने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए।बैठक में अभय सिंह,अंगद ठाकुर,बाबूल सिंह, जयप्रकाश यादव,राम किशोर सिंह, रंजीत यादव, दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल यात्रियों की सुविधा और स्टेशन की छवि सुधारने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
