November 7, 2026

सड़क पर मक्के सुखाने पर कारवाई संभव, जागरूकता का भी अभाव।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के समेली में हाल ही में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क पर मक्का सुखाने की खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर कर दिया है। मनिहारी-नारायणपुर मुख्य सड़क पर मक्का सुखाने के कारण बारात ले जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद भी इसी सड़क पर मक्का सुखाने का काम बेरोकटोक जारी है। वाहन फिसलने की यह स्थिति दोपहिया और चारपहिया चालकों के लिए जानलेवा बन चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर मसले पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठा सका है। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय मीडिया बार-बार इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन जागे और आम लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझें। सड़कें फसल नहीं, जीवन की सुरक्षा के लिए हैं।

Previous post तेजनारायणपुर स्टेशन पर सफाई और सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न।
Next post एसपीसीए का जागरूकता अभियान तेज।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial