November 7, 2026

जमीन नापी में विवाद को लेकर एक आरोपी गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर पंचायत के महमदिया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन मापी को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था। एक पक्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। विवाद के नामजद एक अभियुक्त को हसनगंज पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि महमदिया गांव में जमीन मापी के दौरान शैलेंद्र कुमार विश्वास उर्फ जुगनू विश्वास एवं जीवच्छ मंडल के परिवार के बिच झरप हो गई थी। जिसमें एक पक्ष द्वारा शैलेंद्र कुमार विश्वास को कुदाल से मार कर जख़्मी कर दिया गया। जिसका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज मैं चल रहा था। वहीं जख्मी के गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। वही इस मामले में सात लोगों पर प्राथमिकता दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया की इस मामले मे कांड संख्या 44/25 दर्ज किया गया है। जिसमें अभियुक्त दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं शेष बचे नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Previous post आज प्रशांत किशोर कदवा प्रखंड मुख्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित ।
Next post सड़क का सुदृढ़ीकरण को लेकर निविदा हुई जारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial