June 25, 2026

आज प्रशांत किशोर कदवा प्रखंड मुख्यालय में जनसभा को करेंगे संबोधित ।

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार सह संस्थापक प्रशांत किशोर कदवा प्रखंड मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करेंगे।साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक करेंगे। प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर कदवा प्रखंड में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जनसुरज के साथियों में काफी जोश के साथ-साथ उत्साह भी देखा जा रहा है। जन सुराज पार्टी महिला बारसोई अनुमंडल अध्यक्ष पुष्पा राय ने बताया कि 7 मई 2025 रोज बुधवार समय दोपहर के 3:00 बजे स्थान फुटबॉल मैदान कुम्हरी कदवा में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर आ रहे हैं।महिला बारसोई अनुमंडल अध्यक्ष पुष्पा राय ने बताया कि बिहार में बदलाव की बिगुल बज चुकी है। जनसुराज पद‌यात्रा के बाद अब है। जन सुराज उश्चोष यात्रा के साथ जनता से सीधे संवाद करने आ रहे है। और बता रहे की जन सुराज आएगा तो सबसे पहले यह 5 काम होगा। बिहार में ही युवाओ के लिए 10-15 हजार के रोजी – रोजगार की गारंटी,60 वर्ष से ऊपर के हर महिला-पुरुष को प्रतिमाह 2 हजार रूपया,सरकारी गारंटी पर महिलाओ को व्यवसाय करने के लिए 4% सालाना ब्याज पर पैसा,बच्चों के लिए विश्वस्तीर शिक्षा, किसानो को खेती से बेहतर कमाई का साधन,इन सब बातों के बेहतर ढंग से बताने और आप सभी के साथ मिलने के बात करने। जन सुराज के सूत्रधार बिहार के गोरव प्रशांत किशोर का आगमन हो रहा है। बिहार में बदलाव का हिस्सा बनने के लिए एक कदम आगे बढ़ाएं और ऐतिहासिक कार्यक्रम का भागीदारी बने ताकि बिहार बदलाव में आपको भी इतिहास याद करें। मैं अकेले ही चला था, जानिबे मंजिल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया वादा नहीं मजबूत इरादा है। जन सुराज की सरकार बिहार में लाना है।

Previous post टेंपो के आगे का चक्का फटा टेम्पु हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल ।
Next post जमीन नापी में विवाद को लेकर एक आरोपी गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial