November 7, 2026

व्यवसायी के हत्यारों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए उपलब्धि।चैम्बर ने नवगछिया एसपी और एसडीपीओ को दी बधाई

Read Time:1 Minute, 58 Second

(डेस्क | बारसोई)

कटिहार नार्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार के हडिया पट्टी मोहल्ले के किराना व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए उपलब्धि बताई है| इसके लिए नवगछिया एसपी और एसडीपीओ को बधाई दी| चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर नवगछिया एसपी और एसडीपीओ को लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए महासचिव भुवन अग्रवाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन के इस कदम से व्यवसायियों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा| किराना व्यवसायी की हत्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नवगछिया पुलिस ने अपने वायदे के मुताबिक 48 के अन्दर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जो पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है| पुलिस के इस सराहनीय कार्य पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी अनिल चमरिया उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद चौरसिया रंजीत जैसवाल संतोष गुप्ता श्रीधर शर्मा नरेश शर्मा मोहम्मद नौशाद डॉ अनवर आलम सहित चैम्बर परिवार पूरे पुलिस प्रशासन को हार्दिक बधाई देता है| चैम्बर परिवार आशा व्यक्त करता है कि व्यवसायियों के प्रति आगे भी पुलिस प्रशासन का सहयोग बना है| भुवन अग्रवाल, महासचिव

Previous post सड़क का सुदृढ़ीकरण को लेकर निविदा हुई जारी ।
Next post विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मृतकों के परिजनों के घर जाकर बधाया ढांढस ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial