विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मृतकों के परिजनों के घर जाकर बधाया ढांढस ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
विगत दिनों कटिहार के चांदपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के सड़क पर रखे मक्का के कारण पलटने से आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी। सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस घटना से शादी का माहौल अचानक गम में बदल गया। बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता विपक्ष तेजस्वी यादव मृत परिजनों को संवेदना प्रकट करने के लिए पुर्णिया स्थित बी कोठी प्रखंड के दिवराढणी पंचायत के गोडिहारी टोला दिबडा बाजार गांव से 6 लतराहा पंचायत के भंगहातुला गांव से 2 मृतकों के परिजनों को धंधा देने हेतु जाने के क्रम में कुर्सेला में राजद के वरीय नेता कुंदन यादव के अगुवाई में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान के सह प्रभारी कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान माले विधायक दल के नेता बलरामपुर से विधायक महबूब आलम सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। सभी लोग मृत परिजनों के घर जाकर ढांढस दिया। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मृतक परिवार के परिजनों को 50000 और घायलों को 20000 की आर्थिक सहायता दी। वही कांग्रेस नेत्री पूनम पासवान माले नेता महबूब आलम ने कहा कि मरने वाले सभी लोग काफी गरीब हैं। सरकार को अभिलंब इनके परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए। भारत एक कृषि प्रधान देश है। बिहार के सीमांचल इलाके में मखाना मक्का धान का पैदावार बृहद पैमाने पर किया जाता है। किसानों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वे अपने फसल मक्का को सड़क पर सूखाने के लिए बाध्य होते हैं और अकारण इस तरह की दुखद घटनाएं घटित होती है। हम लोग सभी इस घटना से काफी मर्माहत है। मृत परिजनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। वही मौके पर राजद नेता गोपाल यादव संजय सिंह कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम राय जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे।
