June 25, 2026

मनिहारी में राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम, फातमी बोले:सरकार बनी तो महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह।

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

राजद द्वारा मनिहारी के पुरानी बाजार स्थित अग्रसेन भवन में “सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर ने की और संचालन मनसाही प्रखंड अध्यक्ष दीपक निराला ने किया।मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने कहा कि राजद वंचित वर्गों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वादा किया कि राजद सरकार बनने पर वृद्धा पेंशन ₹1500, रसोई गैस ₹500 में तथा महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सहायता दी जाएगी।फातमी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछली सरकार में 5 लाख युवाओं को रोजगार मिला था। कार्यक्रम में विधायक अंजार नईमी, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, मुख्य पार्षद लाखो यादव, सहदेव यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे कुर्सेला ।
Next post आगामी 17 मई को होने वाली जलसा कि तैयारी जोरों पर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial