June 25, 2026

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे कुर्सेला ।

Read Time:2 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को पुर्णिया जिला के दिबराधनी व लतराहा से लौटने के क्रम में कुर्सेला के राजद कार्यकर्ता अनिल यादव के आवास पर पहुंचे। बताते चलें कि राजद कार्यकर्ता अनिल यादव की पुत्री निधि के शादी समारोह में शरीक नहीं हो सके थे। इसलिए उनके घर पहुंचे तथा वर वधु के स्वर्णिम भविष्य की कामना की तथा उन्हें आशिर्वाद दिया। ज्ञात हो कि बीते दिन कटिहार जिला अंतर्गत बरारी विधानसभा के कुर्सेला में बारात जाने के क्रम में हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी प्रखंड अंतर्गत दिबराधनी और लतराहा पंचायतों में शोक संतप्त परिजनों से मुलाक़ात कर न सिर्फ गहरी संवेदना व्यक्त की, बल्कि उनका दुःख भी साझा किया। वहीं उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मृतकों के परिजनों को 50 हजार और घायलों को 20 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पुरा देश एकजुट है । सरहद पर तैनात अपने वीर सैनिकों को हमारा नमन है। वहीं इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय यादव , बरारी के पूर्व विधायक दिवंगत नीरज कुमार की पत्नी राजद नेत्री बेबी कुमारी , बहरा प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता शाहिल सौरभ , राजद नेता सह युवा समाजसेवी मिथुन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post 10 मई को आयोजित होगा दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी पूरी ।
Next post मनिहारी में राजद का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम, फातमी बोले:सरकार बनी तो महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial