June 25, 2026

लोजपा एवं भाजपा की सदस्यता छोड़कर राजद कालिया सदस्यता।

Read Time:2 Minute, 5 Second

(डेस्क|कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में राजद के तत्वावधान में सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम में लोजपा के युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सहित अमर कुमार, जीवन कुमार शर्मा राजीव कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, भाजपा के विजय कुमार,संतोष कुमार ने अपने-अपने पार्टी से नाता तोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया। राजद के जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण, पूर्व शिक्षा मंत्री अली अशरफ फातमी,राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव ने माला पहनकर अभिनंदन किया। राजद जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि लोजपा एवं भाजपा पार्टी के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी से पद एवं सदस्यता को त्याग देकर राजद में शामिल होने का हम स्वागत करते हैं। इनके राजद में शामिल हो जाने से राजद का संगठन और भी मजबूत होगा। लोजपा एवं भाजपा को छोड़कर रजत में शामिल करने वाले नेताओं को जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष जाकिर हुसैन,राजद के नेता लाखों यादव, विनय कुमार, मनोहर यादव, भोला यादव, राजेश कुमार यादव,सुदामा प्रसाद सिंह, वंदना यादव, मोहम्मद जाहिद, लक्ष्मीकांत विश्वास, इफ्तिखार आलम, अख्तर बबलू, मधु ने स्वागत करते हुए बधाई दिया है।

Previous post आल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के नए जिला अध्यक्ष बने विकास कुमार ठाकुर, लोगों ने दी बधाई।
Next post मुफ्त मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 10 मरीज चिन्हित, 9 मई को होगा ऑपरेशन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial