June 25, 2026

मुफ्त मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 10 मरीज चिन्हित, 9 मई को होगा ऑपरेशन।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में लायंस क्लब ऑफ कटिहार के सौजन्य से मुफ्त मोतियाबिंद नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन लायंस हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज कुमार पूर्वे, अस्पताल प्रबंधक श्रीमती खुशबू कुमारी एवं अरविंद आई हॉस्पिटल, मदुरई के कॉर्डिनेटर श्री संजयन ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु के 39 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 10 मोतियाबिंद रोगियों को चिन्हित कर 9 मई को कटिहार लायंस हॉस्पिटल, सिरसा में निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। रोगियों को ऑपरेशन, लेंस, दवाई, चश्मा और भोजन की सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर में रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य जांचें भी की गईं। अरविंद हॉस्पिटल, मदुरई की तकनीकी सहायता से यह सेवा उपलब्ध कराई गई। लायन अरविंद पटेल ने सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। अब प्रतिमाह प्रथम बुधवार को नियमित शिविर लगाने की योजना पर विचार चल रहा है।

Previous post लोजपा एवं भाजपा की सदस्यता छोड़कर राजद कालिया सदस्यता।
Next post भूमि विवाद में चचेरे भाई ने की भाई की हत्या, महज तीन घंटे में घटना कारित करनेवाले हत्यारोपी भाईयों को पुलिस ने धर दबोचा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial