कटिहार रेल मंडल अंतर्गत परिचालित आधे दर्जन ट्रेन रद्द ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारण से कटिहार रेल मंडल अंतर्गत परिचालित आधे दर्जन ट्रेनों को निर्धारित तिथि के दिन रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए कटिहार रेल मंडल के पीआरओ सह सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि रद्द की गई ट्रेनों में जोगबनी सिलीगुड़ी ट्रेन नंबर 15723 आगामी 12, 13 एवं 15 में को रद्द रहेगी। जबकि सिलीगुड़ी जोगबनी ट्रेन नंबर 15724 आगामी 16 एवं 17 मई को रद्द रहेगी। कटिहार हावड़ा ट्रेन नंबर 15712 आगामी 12 मई और हावड़ा कटिहार ट्रेन नंबर 15711 आगामी 13 मई को रद्द रहेगी। इसी क्रम में कटिहार अमृतसर के बीच साप्ताहिक परिचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 05736 आगामी 21 मई को और अमृतसर से कटिहार आने वाली ट्रेन नंबर 05735 आगामी 23 मई को रद्द रहेगा।इसके लिए रेल प्रशासन ने खेद प्रकट किया है और यात्रियों से अपील किया है की ट्रेन में चढ़ने के पूर्व टोल फ्री नंबर 139 में एक बार ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य कंफर्म कर ले एवं उसके बाद ही अपनी सुखद यात्रा को सुनिश्चित करें।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
