June 25, 2026

सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कटिहार जिला कांग्रेस ने निकाला तिरंगा यात्रा ।

Read Time:2 Minute, 20 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए चलाये गये भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सलाम करने और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कटिहार जिला कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव नेतृत्व में शनिवार 10 मई को तिरंगा यात्रा कारगील चौक से अमर जवान चौक तक निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व में ऊंचा बनाये रखने के लिए भारतीय सेना पर हमें गर्व हैं। पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए सैनिकों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को जिस तरह ध्वस्त किया है। वह अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रश्रय देने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती हैं। तिरंगा यात्रा सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का प्रतीक हैं।इस दौरान राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक सुनीता देवी, अम्रपाली यादव, संयोगिता सिंह,संजय कुमार सिंह,पंकज तंबाकू वाला, राजेश रंजन मिश्रा,मनी पासवान, इश्तियाक आलम,मो०मुसताक, प्रो०विनोद यादव,राजीव चौधरी, सिमरनजीत सिंह, राज आनंद सिंह,सउद मुखिया,निखिल कुमार, सिकंदर मंडल, अल्तमश दीवानआदि ने भाग लिया।

Previous post कटिहार रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एक्जिट पर सुरक्षा व्यस्था को बढ़ा दिया गया है:रेल एसपी।
Next post कटिहार रेल मंडल अंतर्गत परिचालित आधे दर्जन ट्रेन रद्द ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial