हत्या, शराब तस्करी और एनबीडब्ल्यू वारंटी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के पुलिस कप्तान वैभव शर्मा के निर्देश पर मनिहारी थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग मामलों में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार, कांड संख्या 304/24 के तहत हत्या के फरार आरोपी नीमा पंचायत निवासी पप्पू कुमार को पुलिस ने विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार, सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार निराला और सब इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह शामिल थे।दूसरे मामले में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के आलोक में इंदिरा नगर, मनिहारी निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पीएसआई अमित कुमार ने किया, जिनके साथ सब इंस्पेक्टर राजबीर कुमार और एएसआई अरुण कुमार मौजूद थे।वहीं तीसरे मामले में गश्ती के दौरान ललियाही, कटिहार निवासी शराब तस्कर मोनु कुमार साह को 18.5 लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
