June 25, 2026

मनिहारी थाना परिसर में मॉक ड्रिल, अग्निशमन कर्मियों ने दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण।

Read Time:58 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से रविवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में फायर एक्जोस्टर के उपयोग और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने लाइव डेमो के माध्यम से आग पर काबू पाने की विधि बताई। इस मौके पर एसआई नीरज कुमार निराला, आर. पी. महतो, सद्दाम हुसैन और राजबीर कुमार मौजूद रहे। वहीं अग्निशमन विभाग से सुरेंद्र कुमार, अन्नु प्रिया, सोनम कुमारी और अरविंद यादव सहित कई कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपात स्थिति में तत्परता सिखाना था।

Previous post हत्या, शराब तस्करी और एनबीडब्ल्यू वारंटी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next post 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ 02 शराब तस्कर गिरफ्तार कुरसेला।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial