दो अधिवक्ता का निधन से अधिवक्ताओं में शोक, एडीजे आशुतोष कुमार राय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
व्यवहार न्यायालय के लोकप्रिय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार व अधिवक्ता संघ के आजीवन सदस्य सुरेश कुमार राय की मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की सूचना पर पूरे अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गई। संघ के आह्वान पर अधिवक्ता अपने को मंगलवार को दिन भर न्यायिक कार्य से अलग रखें। जिस कारण पूरा दिन न्यायिक कार्य पूर्णता ठप रहा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के सभागार में और प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एडीजे आशुतोष कुमार राय की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिस दौरान दो मिनट का मौन रख कर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनको श्रद्धांजलि दीया। संघ के सचिव रमेश प्रसाद जायसवाल ने कहा कि दिवंगत अधिवक्ता जितेंद्र कुमार एक बहुत ही हंसमुख एवं मिलनसार अधिवक्ता थे। जो काफी लोकप्रिय थे। उनका काफी कम उम्र उनका असमय जाना बहुत ही हृदय विदारक घटना है। जबकि वरीय दिवंगत अधिवक्ता सुरेश कुमार राय बीमार रहने के कारण बहुत दिनों से न्यायालय मे नहीं आ रहे थे । किंतु संघ द्वारा उनके आजीवन सदस्य होने के कारण उनका भी शोक सभा मनाया गया। शोक सभा मे पीपी शंभू प्रसाद, वरीय अधिवक्ता सुशील कुमार झा,बिंदेश्वरी सिंह,मुनेश्वर यादव,मो अहसन अली,राजेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार,पवन दुबे,अखिलेश कुमार झा,मनोज कुमार,यशस्वी कुमार, प्रवीण कुमार झा,भास्कर कुमार,पुरुषोत्तम पाठक, सिद्धार्थ कुमार, रंजीता कुमारी, प्रियंका कुमारी,सोनी कुमारी,पूनम कुमारी आदि ने अधिवक्ताओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
