June 25, 2026

भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस सांसद व जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप को कांग्रेसियों ने बताया तथ्यहीन।

Read Time:3 Minute, 9 Second

सांसद व जिलाध्यक्ष पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन : राजेश रंजन मिश्रा

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष व निगम पार्षद निक्कू सिंह, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव व कांग्रेस नेता चंद्र भूषण सिंह और प्रीतम चक्रवर्ती की मौजूदगी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मौजूद कांग्रेस नेताओं ने बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कटिहार कांग्रेस सांसद व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव पर लगाए गए आरोप का खंडन करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया। सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी जाती के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है उन्होंने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक रहे विकास सिंह द्वारा जो भी आरोप सांसद व जिला अध्यक्ष पर लगाए गए हैं सभी बुनियाद हैं। लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष व निगम पार्षद निक्कू सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद व जिला अध्यक्ष पर जो भी आरोप भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा लगाया गया है।सभी तथ्यहीन है क्योंकि कांग्रेस पार्टी में सभी जाति के लोगों को भरपूर सम्मान मिलता है।उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जाते हैं उन्हें किसी न किसी प्रकार के बहाना की आवश्यकता होती है। इसी तरह के बेबुनियाद आरोप लगाकर विकास सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। जबकि एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा जो बुलडोजर से कार्यालय तोड़ने का आरोप लगाया गया है। यह पूरी तरह से झूठा है क्योंकि बुलडोजर प्रथा भाजपा में है। ना कि कांग्रेस पार्टी में जहां तक बात रही स्वर्णो को को अनदेखी करने की तो मैं भी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं और कांग्रेस पार्टी में स्वर्ण को काफी मान सम्मान दिया जाता है।

Previous post दो अधिवक्ता का निधन से अधिवक्ताओं में शोक, एडीजे आशुतोष कुमार राय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन।
Next post मनिहारी में शस्त्र सत्यापन अभियान जारी, अब तक 36 का हुआ भौतिक सत्यापन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial