June 25, 2026

मनिहारी में गंगा स्नान के दौरान बुजुर्ग लापता, एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान वार्ड संख्या 13 निवासी 65 वर्षीय राजेन्द्र राय (पिता-स्व. छत्रु राय) लापता हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट पर जुट गए। वार्ड प्रतिनिधि आदित्य गुप्ता और समाजसेवी करण मानस ने बताया कि सूचना देने के बावजूद शुरुआत में प्रशासन और पुलिस नहीं पहुंची।बाद में एसआई राम बहादुर शर्मा 112 टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों व मछुआरों की मदद से तलाश शुरू की गई। दोपहर में अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और आवश्यक निर्देश देकर रवाना हो गए।परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। बताया गया कि आज ही उनके साले की बेटी की शादी है। सीआई सदानंद मंडल भी मौके पर मौजूद हैं। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई थी और गंगा में लापता बुजुर्ग की खोजबीन में जुट गई है।

Previous post कटिहार से सहरसा चले ट्रेन महासचिव के आग्रह पर विधान पार्षद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Next post मनिहारी में प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक, पूर्व तैयारी को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial