मनिहारी में प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक, पूर्व तैयारी को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड सभागार में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता देवी ने की। बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, बीपीआरओ सोनू गुप्ता,जिप सदस्य सुमति देवी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, वार्ड सदस्य और राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में पिछली बाढ़ की समीक्षा करते हुए इस वर्ष के लिए बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी पंचायतों से सरकारी एवं निजी नाव व नाविकों की संशोधित सूची अलर्ट मोड में तैयार कर प्रखंड मुख्यालय को सौंपें। बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों की पहचान, मवेशियों के चारे का पूर्व भंडारण, पीने के पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पॉलिथीन शीट्स का वितरण पंचायत अनुश्रवण समिति की सूची के अनुसार किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी व पशुपालन विभाग को अलर्ट मोड में रखा गया है। ब्लीचिंग और गेमेक्सिन पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने की बात भी तय हुई।इस अवसर पर मुखिया पिंटू यादव, जरजिश, धोनी,मंजय साह, मुन्ना सिंह, राजेश रजक, मुन्ना रजक, संजय मंडल, बोबी सरपंच सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
