June 25, 2026

विशेष छापेमारी में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मनिहारी थाना कांड संख्या 76/25 के तहत चोरी की गई मोटरसाइकिल कांड में नामजद अभियुक्त मो. रोहित उर्फ सैफ अली, मनिहारी को गिरफ्तार किया गया।वहीं, मनिहारी थाना कांड संख्या 181/24 में चोरी के मोबाइल कांड में अभियुक्त मो. जावेद ,पिता मो. शहीद, साकिन मखदुमपुर सिमरिया, को भी पुलिस ने धर दबोचा। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में एस आई निशा रानी एवं एएसआई अरुण कुमार की अहम भूमिका रही।

Previous post प्लस टू सत्यनारायण उच्च विद्यालय में टीआर-3 के चार शिक्षकों ने संभाली जिम्मेदारी।
Next post डूबने से मृत नेहा कुमारी के आश्रित को मिला चार लाख का अनुग्रह अनुदान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial