June 25, 2026

डूबने से मृत नेहा कुमारी के आश्रित को मिला चार लाख का अनुग्रह अनुदान

Read Time:51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दिलारपुर पंचायत के नया सीज केवाला वार्ड संख्या 6 की निवासी नेहा कुमारी की मृत्यु 3 नवंबर 2024 को पानी में डूबने से हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद गुरुवार को मृतका के पिता एवं आश्रित भीम मंडल को अंचलाधिकारी निहारीका द्वारा चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता आपदा प्रबंधन के तहत दी गई। चेक सौंपते समय अंचल प्रशासन के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। प्रशासन ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Previous post विशेष छापेमारी में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद
Next post स्मैक का सेवन करते हुए एक दर्जन से अधिक युवा गिरफ्तार 3.10 ग्राम स्मैक सहित 05 मोबाइल बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial