हफलागंज में नारी शक्ति अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
हफलागंज में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा “नारी शक्ति अभियान” के तहत एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशेष नारायण ओझा कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव मौजूद रहीं। उन्होंने “नारी शिक्षा संवाद” के अंतर्गत महिलाओं से शिक्षा, नौकरी और समाज में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की। अम्रपाली यादव ने महिलाओं से कहा कि आज का युग जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई का है। महिलाओं को चाहिए कि वे अपने बच्चों की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीर हों और उसके लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो परिवार, समाज और देश मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दबे-कुचले और वंचित वर्ग की आवाज बनकर उभरे हैं। वे देश के कोने-कोने में जाकर आम जनता से संवाद कर रहे हैं और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठा रहे हैं। अमरपाली यादव ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को जानें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा शिक्षा के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कई बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
