मालदा -कटिहार पैसेंजर ट्रेन से चार व्यक्ति सहित विदेशी शराब को जब्त ।
(डेस्क|कटिहार)
रेलवे सुरक्षा बल ने विशेष अभियान के तहत गुरुवार को ट्रेन नंबर 55703 मालदा कटिहार पैसेंजर ट्रेन से चार व्यक्ति सहित लाखों का भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उक्त ट्रेन में विशेष दस्ता द्वारा लाभा और कटिहार स्टेशन के बीच सघन चेकिंग के बाद अलग अलग कंपनी के 108.23 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 1,15,580 रुपया है। वही शराब के साथ पकड़े गए व्यक्तियो में कटिहार जिला निवासी गौतम कुमार, संजय कुमार शर्मा, किशन चौधरी है। जबकि एक व्यक्ति मालदा पश्चिम बंगाल निवासी फितर साह है। जिसे आरपीएफ द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिसे बाद रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए रेल पुलिस अग्रिम कार्रवाई करते हुए अनुसंधान कर रही है। इस अभियान में आरपीएफ के आधे दर्जनों अधिकारी सहित रेल पुलिस के एएलटीएफ टीम सहित अन्य जवान आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
