बिहार में महागठबंधन पूरी तरह एकजुट, सरकार बनना तय:तारिक अनवर
प्रवीण कुमार (कटिहार)
केंद्र से लेकर राज्य सरकार विपक्ष की आवाज को हमेशा दबाने की कोशिश में लगे रहते हैं,लेकिन यह भूल जाते हैं कि विपक्ष दबने वाला नहीं है, उक्त बातें सांसद तारिक अनवर ने कहीं, अपने आवास कार्यालय में सांसद शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित किये, जहां उन्होंने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र सरकार हमेशा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन वह भूल जाते हैं कि विपक्ष कभी दबने वाला नहीं है दरभंगा में राहुल गांधी को छात्रावास में छात्रों से संवाद करने से रोका गया, जबकि राहुल गांधी का दरभंगा में पहले से संवाद कार्यक्रम का प्रोग्राम तय था, प्रशासनिक हवाला देते हुए उनकी गाड़ी को रोक दिया गया लेकिन राहुल गांधी पैदल पहुंचकर पिछरे दलित, पिछले वर्गों से उनकी समस्या को लेकर संवाद करना चाह रहे थे, ताकि उनकी समस्या को जन सके और उठा सके, और उन्होंने यह बखूबी किया, उन पर मामला दर्ज कराया गया, लेकिन सरकार यह भूल गई है कि राहुल गांधी इनसे डरने वाले नहीं है, वह सच्चाई हकीकत को हमेशा उठाते रहे हैं और उठाते रहेंगे, सांसद ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव और युद्ध को भाजपा अब कैश करा रही है, तिरंगा यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री अपना वाह वाही लूट रहे हैं, जबकि यह पराक्रम गुणगान हमारी भारतीय सेना का होना चाहिए, जब देश के आत्मसम्मान की बात आई तो पूरा विपक्ष साथ था लेकिन इसे अब चुनावी रंग दिया जा रहा है, 2019 में भी प्रधानमंत्री ने ऐसा ही किया था, और आज भी यही कर रहे हैं, कश्मीर में जो घटना हुई उसे समय प्रधानमंत्री सऊदी में थे उन्होंने यात्रा को कैंसिल कर भारत लौटे लेकिन वह कश्मीर नहीं गए और ना ही कश्मीर में हुए आतंकी हमले के शिकार परिवार वालों से मिले बल्कि वह बिहार पहुंचकर चुनावी सभा को संबोधित किया, इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव उनके लिए प्राथमिकता थी, जाति जनगणना पर भी सांसद ने कहा की आजादी के बाद देश में जाति जनगणना जनगणना हो रही है, राहुल गांधी मांग करते हुए कहा था कि देश में जाति जनगणना बेहद जरूरी है, पहले तो सरकार ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाया लेकिन अब यह आंदोलन का रूप न ले ले इसलिए जाति जनगणना करा रहे हैं। भाजपा की मजबूती की सराहना और महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बयान के बाद कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पी चिदंबरम पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, और उन्होंने कई बड़े पदों को सुशोभित भी किया है, इसलिए उनके विचारों को बेवजह विवाद का रूप नहीं देना चाहिए, सांसद अनवर ने कहा कुछ राज्यों या क्षेत्रों में गठबंधन के कार्य में थोड़ी बहुत खामी हो सकती है, लेकिन यह पूरे देश में नहीं देखा जाना चाहिए, खासकर बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से संगठित, सक्रिय और एकजुट है, आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा, और राज्य में परिवर्तन तय है, इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कांग्रेस नेता आफताब कंचन, दिलीप विश्वास मौजूद थे।
