गैंगरेप मामले के चार आरोपी सहित एक अपहरणकर्ता को भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था। जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एडीशनल एसपी मनोज कुमार द्वारा गठित टीम ने चारो युवकों को शुक्रवार को दबोच लिया। पीड़िता के बयान और घटनास्थल के सत्यापन के बाद चारों आरोपी बाकर टोला बंगरी वार्ड 6, नारायणपुर निवासी करीम,कौशर,पयारुल और रमजान को कागजी प्रक्रिया करते हुए न्यायिक हिरासत में शनिवार को जेल भेज दिया गया।इन आरोपियों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त की गई है जिसकी जांच की जा रही है।एफएसएल टीम अनुसंधान तेज कर दी है।एडिशनल एसपी ने बताया की कांड संख्या 135/25 दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। वहीं एक और कांड संख्या 133/25 के आरोपी राकेश कुमार साकिन दिलारपुर को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।इस मामले में पुलिस अपहृता को बरामद कर ली है।इन सभी मामलों के गठित टीम में सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार,सब इंस्पेक्टर राजबीर कुमार, अंजनी कुमार सिंह,निशा रानी, पीएसआई अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
