कटिहार के जफरुद्दीन युसूफ हुसैन ने खेलो इंडिया बॉक्सिंग में कास्य पदक जीता
प्रवीण कुमार (कटिहार)
खेलो इंडिया के तहत पटना के दीघा में चल रहे बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बिहार टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए कटिहार जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी जफरुद्दीन युसूफ हुसैन ने कास्य पदक जीतकर कटिहार के साथ-साथ पूरे बिहार के लोगों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया। इस शानदार प्रदर्शन पर जहां युसूफ प्रैक्टिस करते हैं। रेलवे मैदान में वहां जाकर बिहार सरकार के पूर्व के उपमुख्यमंत्री सह बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद ने शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर यूसुफ को सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कटिहार में पहले भी बॉक्सिंग रिंग देने का काम किया हूं।और फिर एक बार अपने विधायक को से कटिहार जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन को एक बॉक्सिंग रिंग देने का घोषणा किया। इस अवसर पर पर कटिहार जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव बबन कुमार झा ने बताया कि कटिहार जिला बॉक्सिंग में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। बॉक्सिंग के खिलाड़ियों का तीन जगह प्रेक्टिस चलता है। इसी का परिणाम यह मेडल है।उन्होंने कहा कि यह सुमन सिंह के अकादमी में प्रैक्टिस करता है। सुमन सिंह का भी काफी योगदान रहा। इस मेडल के प्राप्ति पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद प्रमोद महतो, व्यास जी चौधरी, अमित गौरव, संतोष राय,राजीव रंजन झा, पंकज पासवान ने भी बधाई दी।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
