June 25, 2026

मनिहारी पुलिस ने 52 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार

Read Time:1 Minute, 12 Second

रतन कुमार ओझा(मनिहारी)

गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद के नेतृत्व में मनिहारी पुलिस ने देशी शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नया टोला निवासी संजय महतो, पिता ब्रह्मदेव महतो को मनिहारी सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की। एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों से कुल 52 लीटर देशी शराब जब्त की गई है। संजय महतो के खिलाफ कांड संख्या 136/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। फरार तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी है। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन, राजवीर कुमार, पीएसआई अमित कुमार, सत्यम कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post मनिहारी में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर आयोजित, 51 लोगों ने किया रक्तदान
Next post कटिहार के जफरुद्दीन युसूफ हुसैन ने खेलो इंडिया बॉक्सिंग में कास्य पदक जीता
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial