June 25, 2026

कटावरोधी कार्य का सीओ ने किया निरीक्षण।

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा के निर्देश पर कुरसेला प्रखंड के शाहपुरधर्मी पंचायत अंतर्गत कटरिया गांव स्थित कोसी नदी किनारे रिंग बांध पर हो रहे कटावरोधी कार्य का मंगलवार को अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने नदी किनारे हो रहे कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्य करवा रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी को अच्छे एवं मजबूती से कार्य कराने का निर्देश दिया। अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए 30 मई के अंदर कटावरोधी कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया।इस संदर्भ में उक्त स्थल पर मौजूद कनीय अभियंता सत्यनारायण सिंह ने बताया कि जल संसाधन विभाग फ्लड कंट्रोल के द्वारा लगभग 850 मीटर जिओ बैग पिचिंग कार्य करना है। जिसको लेकर सर्वप्रथम लोकल सेंड यानी कि सफेद बालू से रिंग बांध के ऊंचाई को पिच करते हुए नदी की ओर से जियो बैग में रेत भरकर ग्रेडिंग का कार्य करना है। श्री सिंह ने बताया कि लगभग 450 मीटर तक पीचिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। मौसम का सहयोग मिला तो आगामी तीन से चार दिनों में कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।

Previous post सर्प डंस से एक किशोरी की हुई मौत।परिजन का रो रो कर बुरा हाल।
Next post गायशल रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial