June 25, 2026

गायशल रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग

Read Time:3 Minute, 20 Second

ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच तथा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी दमकल की कई टीमें आग बुझाने में सफल।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

रेल डिवीजन के गायसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन संख्या 75720 के इंजन में अचानक आग लग गई। ट्रेन किशनगंज की ओर आ रही थी। किशनगंज से आ रही है, जहां बिहार से सटे पश्चिम बंगाल के गायसल रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई है। ट्रेन के इंजन में आग लगने की घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच तथा स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई है। हालांकि आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। दमकल की कई टीमें आग बुझाने में सफल रही ।कटिहार रेल डिवीजन के गायसल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को गायसल स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने कोच से धुआं उठता देखा। आग की खबर मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री और रेलकर्मी घबरा गये।रेलवे के अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू हुआ। राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग की लपटों और धुएं के कारण कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर हालात पर काबू पाया।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आएगा। गायशल स्टेशन कटिहार रेल डिवीजन का अहम स्टेशन है। यह किशनगंज और कटिहार के बीच व्यस्त मार्ग पर स्थित है।आग की घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि आग की लपटें देखकर स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी रहीं। आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया है। यात्रा करने वाले यात्रियों को गणतंत्र स्थान तक दुसरी ट्रेन से पहूंचा दिया गया है। मामले की जांच रेलवे अधिकारी करने में जुट गई है।

Previous post कटावरोधी कार्य का सीओ ने किया निरीक्षण।
Next post एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन-शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial