June 25, 2026

देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Read Time:48 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज आनंद द्वारा दिए निर्देश पर मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार गुप्ता और पीएसआई सत्यम कुमार ने 8 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को आजमपुर गोला से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम प्रदीप दास है। कांड संख्या 140/25 दर्ज कर सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अवसर पर एस आई अंजनी कुमार सिंह मौजूद थे।

Previous post हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ 82 का इश्तेहार
Next post डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा अशोक सम्राट भवन दो साल से अधूरा, जनता में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial