डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहा अशोक सम्राट भवन दो साल से अधूरा, जनता में आक्रोश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर क्षेत्र के डाक बंगला परिसर में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अशोक सम्राट सामुदायिक भवन का कार्य दो वर्षों बाद भी अधूरा पड़ा है। जून 2023 में पूर्ण होने वाली इस परियोजना का कार्य बीते एक वर्ष से पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय नागरिकों और वार्ड पार्षदों में भारी असंतोष है।गरीब तबके के लोगों को सामाजिक व वैवाहिक आयोजनों के लिए किफायती स्थान देने की मंशा से शुरू हुई इस योजना के अधूरेपन के कारण अब उन्हें महंगे निजी भवनों का सहारा लेना पड़ रहा है।वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, युगल पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने डीएम कटिहार एवं नगर विकास विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान ने जानकारी दी कि संवेदक को चेतावनी पत्र भेजा गया है और शीघ्र कार्य प्रारंभ न होने पर ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस परियोजना को शीघ्र पूरा कर आमजन के हित में समर्पित करने की मांग की है।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
