भाजपा नगर उत्तर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी, कटिहार नगर उत्तर मंडल कार्य समिति की बैठक विनोद पुर स्थित जैन अतिथि भवन में आहूत की गईl बैठक की अध्यक्षता नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर एसएन पोद्दार, डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा, विकास सिंह, बब्बन झा, अशोक गुप्ता, शिव शंकर सरकार, सीमा झा ममता सिंह के साथ ही कार्य समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल ने उत्तर मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा गठित कमेटी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष राजेश शर्मा के साथ ही उपाध्यक्ष- संजय शर्मा, जितेंद्र केसरी, श्याम सुंदर चौधरी ,अलका सिंह, आशा देवी, बलराम चंद्रवंशी, महामंत्री -मौसम कुमार सिंह मनोज, शर्मा, मंत्री- राजेश साह, पूनम देवी, ललन कुमार, कृष्णा देवी, विजय चक्रवर्ती, वंदना देवी कोषाध्यक्ष- कुंदन साह तथा कार्यालय मंत्री- चंदन कुमार का परिचय कराने के साथ ही उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने को प्रेरित किया । इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नवगठित मंडल कार्य समिति का स्वागत करते हुए पार्टी द्वारा निर्धारित विविध कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। संगठन की सबसे नीचे की इकाई बुथ है। चुनावी विजय एवं पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों की सफलता का आधार बुथ इकाई ही है। जिसे सशक्त करने हेतु हमें पूरी मनोयोग से कार्य करना होगाl बुथ समिति का गठन, उसका सत्यापन, मंडल टोली द्वारा बूथ स्तर पर नौ प्रकार के प्रभारी का चयन यथा बीएलओ-2, व्हाट्सएप ग्रुप, प्रभावी मतदाता प्रमुख,मन की बात प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, बूथ स्तरीय 6 कार्यक्रम प्रमुख का चयन कर उनके दायित्व निर्वहन में हर संभव सहयोग कर हम न केवल पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हम सफलता के शीर्ष पर होंगेl बैठक को पूर्व उप मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विधान परिषद अशोक कुमार अग्रवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह आदि ने भी संबोधित करते हुए चुनावी वर्ष होने के कारण पार्टी पदाधिकारी से तय समय सीमा के अंदर पार्टी द्वारा निर्धारित तय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर सजग रहने को प्रेरित किया।
