November 4, 2026

मनिहारी पुलिस की तीहरी कार्रवाई: लाइसेंसी राइफल बरामद, एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, 80 हजार का ई-चालान

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना कांड संख्या 24/25 के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में एक निरस्त लाइसेंसी राइफल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूर्व में इस मामले में एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की जा चुकी थी। जिला शस्त्र दंडाधिकारी द्वारा अभियुक्त का लाइसेंस पहले ही निरस्त किया गया था। साथ ही न्यायालय के आदेश पर सब इंस्पेक्टर सद्दाम हुसैन ने सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार के सहयोग से ओलीपुर निवासी एनबीडब्ल्यू वारंटी फागो टुडु उर्फ राहुल टुडु को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।वहीं रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा ने नारायणपुर मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच में 19 वाहनों से कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 80 हजार रुपये का ई-चालान काटा।

Previous post भाजपा नगर उत्तर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
Next post पूर्व कांड में दर्ज आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial