सांसद एवं विधायक ने आठ करोड़ लागत से बनने वाले दो सड़कों का किया शिलान्यास ।
बारसोई प्रखंड के बलदीयागाछी एवं कसवाटोली में लगभग 8 करोड़ लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित दो मुख्यमंत्री सड़कों का शिलान्यास कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने संयुक्त रूप से किया । दोनों सड़क के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि आबादपुर थाना क्षेत्र के बलदीयागाछी में सहाबागान चौक से पोखरिया तक बनने वाले 2300 मीटर लंबी सड़क जिसका लागत 2 करोड़ 43 लाख रुपए, तथा कचना ओपी क्षेत्र स्थित कसवाटोली में 7300 मीटर सड़क जिसका लागत 5 करोड़ 44 लाख रुपये लगभग है का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जो आगामी दिनों में बन कर उपयोग में लोगों के हवाले कर दिया जाएगा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दोनों जन प्रतिनिधियों ने जनता के समक्ष एक दूसरे की जमकर तारीफ की तथा कहा कि दोनों ही दल के प्रतिनिधि के विचारधारा अलग हो सकते हैं परंतु विकास करना ही हम लोगों की पहली प्राथमिकता है और विकास के मुद्दे पर कोई भी जनप्रतिनिधि समझौता नहीं करते हैं। भाई सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है और काफी परिवर्तन हुआ है आजकल ग्रामीण विकास को ही मुद्दा मानकर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं तथा विकास के मुद्दे पर समझौता करना पसंद नहीं करते हैं । वही बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने आगामी दिनों में कई सड़कों का निर्माण संबंधित जानकारी लोगों के समक्ष रखें । मंच में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना , ग्रामीणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंच के माध्यम से जमीरा घाट पर पुल सहित कई अन्य सड़कों का मांग दोनों ही नेता के समक्ष रखा । जिसमें सांसद एवं विधायक ने भी हामी भरते हुए भविष्य में इनके निर्माण कराने को लेकर अनुशंसा करने की बात कही । वही इस अवसर पर एसडिपिओ प्रेमनाथ राम, कार्यपालक अभियंता केशव सहनी, सहायक अभियंता भागीरथ राम, कनीय अभियंता सुनील कुमार, जदयू नेता मनोज साह, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, मिडिया प्रभारी रोशन अग्रवाल, माले नेता मो यासीन, कुददुस अली, सोनू यादव, शिव कुमार यादव, कचना ओपी प्रभारी मुकेश कुमार, जिला परिषद मो गुलजार, जिला परिषद प्रतिनिधि आफताब ताज, काजी साहबाज, ठिकेदार साहबुददिन सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
