June 24, 2026

तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल दो गंभीर अवस्था में रेफर।

Read Time:2 Minute, 44 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना गुरुवार की देर रात्रि की है। जिसमें विमल कुमार राय,शाहकुंड गांव भागलपुर निवासी, देवीपुर गांव से अपने रिश्तेदार के यहां से बाजार की ओर आ रहा था।इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे वह सड़क किनारे घायल हो कर पड़ा था। काफी देर होने के बाद जब विमल राय ,घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोज में परिजन बाजार की ओर निकले तो देखा कि सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ है।जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।वही डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि इसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर मायागंज कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना शुक्रवार के दोपहर एन एच 31 सड़क पर बस स्टैंड समीप के पास की है। जिसमें बाइक पर सवार सुनीता देवी उम्र 40 वर्ष अजमा भागलपुर निवासी को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य के लिए भर्ती कराया गया। इसका इलाज चिकित्सक ने किया। वही डॉक्टर उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि उनका हाथ काफी फैक्चर हो गया था।जिसके कारण इसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरी घटना शुक्रवार के देर शाम समेली की ओर से आ रहे बाइक सवार नेशनल हाईवे एनएच 31 गिट्टी प्लांट के समीप अचानक भैंस दौड़ जाने से सड़क पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Previous post 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार ‌।
Next post लोजपा (रा०) के पंचायती राज प्रकोष्ठ में कई लोगों को दी गई जिम्मेदारी बैठक में पार्टी की नीति,सिद्धांत और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial