लोजपा (रा०) के पंचायती राज प्रकोष्ठ में कई लोगों को दी गई जिम्मेदारी बैठक में पार्टी की नीति,सिद्धांत और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
लोक जनशक्ति पार्टी (रा०) के पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन की मौजूदगी और जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए कई लोगों को विशेष जिम्मेदारी दी गई। जिसमें की पंचायती राज प्रकोष्ठ का सदर प्रखंड अध्यक्ष सफीक आलम को मनोनीत किया गया वहीं प्रेम नगर को नगर अध्यक्ष और जिला महासचिव के रूप में शुभम सौरभ को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह एवं प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन के द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारी को माला पहनकर बधाई दी गई जबकि मनोनयन पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव रंजन ने बताया कि पंचायती राज प्रकोष्ठ का कटिहार में लगातार संगठन विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब से सचिन कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। तब से लगातार संगठन का विस्तार हो रहा हैं। इसी क्रम में एक बार फिर से जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई लोगों को जिम्मेदारी सौंप गई हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सभी लोग संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव है और शिर्ष नेतृत्व का जो भी निर्देश है। उस पर काम किया जा रहा है। वही जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने कहा कि जब से मुझे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी गई है मेरा एकमात्र लक्ष्य है कि पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूत किया जाए और आगे भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रत्यय अमृत के अलावा पंचायती राज प्रकोष्ठ के कोढ़ा प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष संजीव मेहता सहित कई सदस्य मौजूद थें।
