विधायक ने महादलित टोला में दो नवनिर्मित पथों का किया लोकार्पण, मूलभूत सुविधाएं दिलाने का दिया आश्वासन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के बघार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक के महादलित टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित दो पथों का लोकार्पण स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महादलित समुदाय के महेन्द्र ऋषि, प्रेमलाल ऋषि और सोमवारी ऋषि ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का अभिनंदन किया।स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि आज भी इस टोले में विद्यालय, पेयजल और नल-जल जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नदारद है। वर्षों से घर-घर नल-जल योजना इनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया है। पंचायत व शहर की सीमाओं पर बसे इन महादलित परिवारों को भूमि उपलब्ध नहीं होने की तकनीकी अड़चनें थी, जिन्हें दूर करने में विधायक श्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।विधायक श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस बस्ती में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज को तात्कालिक लोभ-लाभ से ऊपर उठकर दीर्घकालिक विकास की सोच अपनानी चाहिए।इस मौके पर कांग्रेस नेता रज्जी ईमाम, सोहराव शेरू, गोपाल कृष्ण यादव, नौशाद अली, तौफेज, सरोज कुमार, नियाज, अखिलेश यादव, विद्यानंद यादव, मांगन अली, नीतेश तूफान, जावेद, संगीता देवी और मो. वहाव सहित कई स्थानीय लोगों ने भी अपनी बातें रखीं।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
