अहिल्याबाई होलकर जयंती पर महिला सशक्तिकरण का संदेश, जिला भाजपा महिला मोर्चा ने महर्षि मेही आश्रम में किया आयोजन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जिला भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को शंभूडीह स्थित महर्षि मेही आश्रम में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा में भाजपा के सचेतक ई. शैलेन्द्र ने किया। उन्होंने अहिल्याबाई के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।ई. शैलेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई की जयंती देशभर में महिला सशक्तिकरण को समर्पित होती है। भाजपा शासनकाल में महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु अनेक योजनाएं एवं नीतियां चलाई गई हैं, जिससे महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं।भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना झा ने कहा कि अहिल्याबाई जैसी प्रेरणादायी महिलाओं की स्मृति से वर्तमान पीढ़ी को नारी शक्ति की पहचान करानी जरूरी है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री छाया तिवारी, जिला अध्यक्ष मनोज राय, अनवरी खातून, उषा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण ठाकुर, कैलाश सिंह, प्रो. बीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र साह, गुड्डु यादव, संजय मंडल, राजेश पोद्दार, हेमंत कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक सिंह, बिल्टु झा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न विचार रखे गए और सामाजिक चेतना फैलाने का संकल्प लिया गया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
