November 6, 2026

मनिहारी अनुमंडल अधिवक्ता संघ चुनाव 2025-27 की प्रक्रिया शुरू, रामोतार सिंह बने मुख्य चुनाव प्रभारी

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल अधिवक्ता संघ में वर्ष 2025-2027 के लिए नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इस सिलसिले में अधिवक्ता प्रशाल भवन में आयोजित जी.बी. बैठक में सर्वसम्मति से अधिवक्ता रामोतार सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी एवं अधिवक्ता सुभाष चंद्र मालाकार को सहायक चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह ने की, जबकि महासचिव अधिवक्ता संजीव कुमार देव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।बैठक में अधिवक्ता संघ के सभी सदस्य मौजूद रहे और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर व्यापक चर्चा की गई। महासचिव ने जानकारी दी कि चुनाव की तिथि और अन्य प्रक्रियात्मक विवरण जल्द ही सभी अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराए जाएंगे।संघ का उद्देश्य एक सक्षम, सक्रिय और न्यायिक सोच से युक्त कार्यकारिणी का गठन करना है, जो अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा व उन्नयन में सक्रिय भूमिका निभा सके।

Previous post तरबूज के माध्यम से मिठास देने वाले किसान हताश व निराश।
Next post अहिल्याबाई होलकर जयंती पर महिला सशक्तिकरण का संदेश, जिला भाजपा महिला मोर्चा ने महर्षि मेही आश्रम में किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial