November 6, 2026

ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के गृहकार्य में सहयोग दें अभिभावक,कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में संगोष्ठी

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के गृहकार्य में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करना था। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया, शिक्षिका अर्चना कुमारी, सुमिता कुमारी, शिक्षक प्रदीप गुप्ता व मो. सलमान ने अभिभावकों से बच्चों के साथ समय बिताने और पढ़ाई में सहयोग की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि मात्र 20 मिनट रोजाना बच्चों को दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्रम में प्रीति कुमारी, अलियारा खातून व टोला सेवक राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Previous post अहिल्याबाई होलकर जयंती पर महिला सशक्तिकरण का संदेश, जिला भाजपा महिला मोर्चा ने महर्षि मेही आश्रम में किया आयोजन
Next post मनिहारी में युवाओं को जंपिंग प्रैक्टिस गद्दा किया समर्पित, जल्द देंगे लाइब्रेरी की सौगात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial