November 6, 2026

मनिहारी में युवाओं को जंपिंग प्रैक्टिस गद्दा किया समर्पित, जल्द देंगे लाइब्रेरी की सौगात

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नया टोला स्थित आम बागान खेल मैदान में समाजसेवी चंदन पासवान ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को हाई जंप अभ्यास के लिए निजी कोश से जंपिंग प्रैक्टिस गद्दा सौंपा। रविवार को फीता काटकर इसका शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की कठिनाई देखकर यह निर्णय लिया। मौके पर उन्होंने लाइब्रेरी की मांग पर सहमति जताते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने का वादा किया। युवक सिंटू यादव, दिलखुश पासवान सहित हारून रशीद व गुड्डू यादव ने इस पहल की सराहना की और इसे तैयारी में सहायक बताया। इस अवसर पर दर्जनों प्रैक्टिस करने वाले युवक मौजूद थे।

Previous post ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों के गृहकार्य में सहयोग दें अभिभावक,कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी में संगोष्ठी
Next post भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ जख्मी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial