November 6, 2026

माय बहिन मान योजना को लेकर महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस ने दी 2500 रुपये प्रति माह की गारंटी

Read Time:2 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय पार्टी कार्यालय में सोमवार को माय बहिन मान योजना को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति बनाई जा रही है।प्रशिक्षण शिविर की कमान कांग्रेस पार्टी के जिला समन्वयक राहुल पांडे ने संभाली। उन्होंने शिविर में भाग लेने आई महिलाओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि अगर कांग्रेस और सहयोगी महागठबंधन की सरकार बिहार में बनती है, तो हर पात्र महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को पार्टी के निर्धारित पोर्टल पर समुचित ढंग से पंजीकरण कराना होगा। पांडे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ें और पार्टी के संकल्पों को घर-घर तक पहुंचाएं।इस अवसर पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, युवा नेता चिन्मय अतीक सिंह, रज्जी ईमाम, सोहराव उर्फ शेरु सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं को जागरूक करने की बात कही।यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous post मनिहारी में त्रिलोकी नाथ सिंह ने संभाला अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यभार, एसडीएम सिद्धार्थ को दी गई भावपूर्ण विदाई।
Next post कांग्रेस जनों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial