कांग्रेस जनों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
शहर के झा टोला फसिया तीनगछिया स्थित स्थित प्रवीण कुमार झा के आवास पर सेवा निवृत प्रधानाध्यापक वरुण कुमार झा के निधन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस जनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव नगर अध्यक्ष राकेश रंजन उर्फ रिंकू झा मुख्य प्रवक्ता पंकज तंबाकू वाला सहित साहित्य दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता प्रवीण कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन नवीन कुमार झा एवं अरविंद कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शहर के गन्यमान्य महिला पुरुष ने भाग लिया।श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट मौन रहकर ईश्वर से मृतक स्वर्गीय वरुण कुमार झा के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया।श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार मनीष कुमार ठाकुर,शशि रमन, रंजन सिंह, अजय उपाध्याय, सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका सुधा पाठक,शिक्षक अभिषेक तिवारी,नीलम देवी,स्वर्णलता देवी,मोना देवी,जयन्ति देवी,पवन कुमार ठाकुर, प्रियांशु कुमार, आशीष कुमार झा,आर्यन कुमार, स्नेहा रानी,अनुपम कुमार झा साहित्य जिले के विभिन्न भाग से बड़ी संख्या में आए लोगों ने स्वर्गीय वरुण कुमार झा के चित्र पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वाले लोगों ने सेवा निवृत प्रधानाध्यापक वरुण कुमार झा के जीवन कार्य शैली का विस्तार रूप से चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय झा ईमानदार, चरित्रवान, व्यवहार कुशल, कर्मठ योग्य शिक्षक के साथ-साथ अच्छे पिता,अच्छे भाई,अच्छे रिश्तेदारी को निभाने वाले रहे हैं। इनकी व्यवहार की चर्चा जितनी भी की जाए वह काफी कम होगा। स्वर्गीय झा गरीबों के लिए मसीह का मसीहा के रूप में जाने जाते थे। इन्होंने अपने कार्यकाल में दर्जनों गरीब कन्याओं की शादी कराई। कई दर्जनों गरीब वृद्ध के दाह संस्कार से लेकर क्षोर कर्म भी करने का कार्य किया है। आज इन्हें संपूर्ण जिला वासियों ने याद कर रहे हैं। उनकी कमी हम सबों को हमेशा खलेगी।
