November 6, 2026

मनिहारी एसडीएम ने गंगा के जलस्तर और रो-रो सेवा की ली जानकारी,दिए आवश्यक निर्देश

Read Time:2 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह बुधवार को प्रशासनिक दल के साथ गंगा घाट पहुंचे और गंगा के जलस्तर का जायजा लिया। योगदान के बाद पहली बार गंगा तट पर पहुंचे एसडीएम ने सीओ निहारिका से गंगा के भौगोलिक स्थिति एवं दियारा क्षेत्र के गांवों की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान उन्होंने नाव, यात्री जहाज एवं मालवाहक जहाज के परिचालन की स्थिति की समीक्षा की। टीम इसके बाद पुरानी हाट घाट पहुंची, जहां आईडब्ल्यूआई (IWAI) द्वारा किनारे पर बंधे मालवाहक जहाज का निरीक्षण किया। जहाज के व्यवस्थापक इंजीनियर राज शेखर से परिचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।एसडीएम ने निर्देश दिया कि जहाज परिचालन को लेकर शीघ्र एकरारनामा तैयार कराया जाए, ताकि गंगा घाट से नियमित जहाज संचालन प्रारंभ हो सके। इस पर इंजीनियर राज शेखर ने जानकारी दी कि आईडब्ल्यूआई को रो-रो फेरी सेवा का परवाना मिल चुका है और जल्द ही मनिहारी से महेशपुर (बिहार से बिहार) के बीच रो-रो सेवा की शुरुआत की जाएगी।निरीक्षण दल में सीओ निहारिका, बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम का यह दौरा गंगा जल परिवहन के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Previous post गोपनीय बैठक होने की बात कह कर मिडिया कर्मियों को बैठक से निकाला बाहर।
Next post एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह का पीएचसी मनिहारी पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर जताई नाराजगी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial