November 6, 2026

गोपनीय बैठक होने की बात कह कर मिडिया कर्मियों को बैठक से निकाला बाहर।

Read Time:3 Minute, 15 Second

सुशासन की सरकार में अफसर साही चरम सीमा पार। बीस सूत्री बैठक में लिए गए प्रस्ताव सहित अन्य निर्णय की जानकारी पाने का आम जनों को क्या अधिकार नहीं।

राजशेखर जयसवाल(कुरसेला)

बुधवार को कुरसेला प्रखंड सभागार में बीस सुत्री के आयोजित बैठक से मिडिया कर्मियों को गोपनीय बैठक की बात कह कर बाहर कर दिया गया।मडिया कर्मियों में इस बात को लेकर रोष है,मिडिया कर्मी बीस सुत्री बैठक का समाचार संकलन करने गये सभागार बैठक में गये थे.बैठक में मिडिया कर्मियों के कुछ देर रुकने के बाद प्रखंड के एक अधिकारी ने मिडिया कर्मियों से सार्वजनिक रूप से कहा कि आप लोग बैठक से बाहर चले जाइये।गोपनीय बैठक होगी.इस बात को सुन मिडिया कर्मी सभागार में हो रहे बैठक को छोड़ बाहर निकल गये.जबकि सोशल मिडिया के माध्यम से बीस पुत्री बैठक होने का जानकारी सार्वजनिक किया गया था।अगर गोपनीय बीस पुत्री बैठक की जानी थी तो मिडिया कर्मियों के सभागार के अंदर प्रवेश पहले प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया।प्रखंड स्थापना के बाद पहली बार बीस पुत्री बैठक को गोपनीय बना कर किया गया आखिर क्यों दाल में कुछ काला तो नहीं जिससे बैठक के पारदर्शिता पर सवाल उठ खड़ा हुआ है।जदयु के जिला उपाध्यक्ष बिमल मंडल ने भी बैठक की जानकारी सोशल मिडिया पर दिया गया।इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीस पुत्री की बैठक गोपनीय होती है।जिसकी जानकारी मिडिया के माध्यम से लोगों तक नहीं पहुंचनी चाहिये।क्या बीस पुत्री बैठक में लिये गये प्रस्ताव सहित अन्य निर्णय की जानकारी पाने का आमजनों को अधिकार नहीं है. वही सूत्रों की जानकारी अनुसार बैठक प्रारंभ किया गया मगर बैठक में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर विश्व स्त्री के सदस्यों और पदाधिकारी के बीच जोर-शोर से चलता रहा। वही मीडिया कर्मियों की बाहर निकाले जाने के बाद से राजद के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव ने भी खेद प्रकट किया है उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार बोलते हैं सुशासन की सरकार है मगर यहां पर चौथे स्तंभ को भी बातों को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Previous post कांग्रेस जनों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
Next post मनिहारी एसडीएम ने गंगा के जलस्तर और रो-रो सेवा की ली जानकारी,दिए आवश्यक निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial