गंगादशहरा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: मनिहारी गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज मनिहारी गंगातट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोक्षदायिनी मां गंगा के अवतरण दिवस पर हजारों श्रद्धालुओं और धर्मानुरागियों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख, समृद्धि और आरोग्य जीवन की कामना की।वैदिक मंत्रोच्चार और गंगा स्तुति से गंगाघाट गुंजायमान रहा। गंगा की लहरों पर बहते सैकड़ों दीपों की झिलमिल रोशनी ने नयनाभिराम दृश्य प्रस्तुत किया। गंगा आरती, पूजन और वंदन की दिव्य परंपरा ने इस अवसर को और भी पवित्र बना दिया।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण गंगातट पर मेला जैसा दृश्य रहा। नेपाल समेत आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं की आमद से घाट जाने वाली सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे स्थानीय पुलिस और प्रशासन की तत्परता से नियंत्रित कर लिया गया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, जिसे गंगा दशहरा व गंगा जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान व पूजन को अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान से पितरों को तृप्ति मिलती है और सभी पापों का नाश होता है।गंगादशहरा पर श्रद्धालुओं ने गंगा के पूजन-अर्चन के साथ रिद्धि-सिद्धि, यश, सम्मान और ग्रहदोषों से मुक्ति की कामना की। मंगल के अशुभ प्रभाव से ग्रस्त लोगों के लिए यह दिन विशेष लाभकारी माना गया है।गंगादशहरा का यह महापर्व आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म का अनुपम संगम बन गया, जिसने एक बार फिर सनातन परंपरा की गौरवगाथा को सजीव कर दिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
