November 6, 2026

मनिहारी की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी त्रिवेणी निवासी श्वेता मिश्रा के तीन ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति की जांच में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Read Time:2 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कटिहार, पटना और प्रयागराज स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विजिलेंस टीम कटिहार के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित श्वेता मिश्रा के सरकारी आवास पर पहुंची। आवास पर ताला बंद होने के कारण दोपहर 12:00 बजे ताला तोड़कर छापेमारी शुरू की गई। इस दौरान टीम ने दस्तावेज और नकदी आदि की जांच की, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक जब्त सामग्री का ब्योरा साझा नहीं किया है।विजिलेंस टीम का नेतृत्व डीएसपी अशोक झा कर रहे थे। टीम बिहार सरकार के एक मंत्री के वाहन से पहुंची और छापेमारी के बाद उसी वाहन से वापस लौट गई, जिससे राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि विजिलेंस टीम को मंत्री वाहन क्यों मुहैया कराया गया।श्वेता मिश्रा अक्टूबर 2024 से मनिहारी में पदस्थापित है। इससे पूर्व वह आरा सदर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता थीं। भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के बाद उनका तबादला मनिहारी किया गया था। उनके खिलाफ पूर्व में दाखिल-खारिज के लिए रिश्वत मांगने, बिना सूचना अपील मामलों की सुनवाई कर आदेश रद्द करने और न्यायालीय आदेश की छायाप्रति गलत तरीके से कार्यालय में भेजने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।छापेमारी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज और नकद राशि मिलने की बात स्वीकारी, परंतु कितनी संपत्ति जब्त की गई, इस पर फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।विजिलेंस यूनिट की इस कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। श्वेता मिश्रा संगम नगरी प्रयागराज की निवासी हैं।

Previous post मनिहारी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस की कार्रवाई तेज
Next post गंगादशहरा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: मनिहारी गंगातट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial